फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Stamps were sold to farmers for double price, two shops sealed in Bemetara

Bemetara: विक्रेताओं की मनमानी; किसानों को डेढ़ से दोगुना मूल्य में बेच रहे थे स्टांप, दो दुकान सील

Fri, 07 Apr 2023 03:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 03:41 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में तहसील कार्यालय के पास किसानों के स्टांप विक्रेताओं की मनमानी के संबंध में लगातार शिकायत मिलने पर एसडीएम सुरुचि सिंह ने गुरुवार को कड़ी कार्रवाई की। स्टांप विक्रेता छोटे स्टांप जैसे 10 रुपए और 20 रुपए के स्टाम्प को स्टॉक में नहीं होना बताकर ज्यादा रुपए में बेचते पाया गया।

विज्ञापन
Stamps were sold to farmers for double price, two shops sealed in Bemetara
एसडीएम सुरुचि सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेमेतरा जिले में तहसील कार्यालय के पास किसानों के स्टांप विक्रेताओं की मनमानी के संबंध में लगातार शिकायत मिलने पर एसडीएम सुरुचि सिंह ने गुरुवार को कड़ी कार्रवाई की। स्टांप विक्रेता छोटे स्टांप जैसे 10 रुपए और 20 रुपए के स्टाम्प को स्टॉक में नहीं होना बताकर ज्यादा रुपए में बेचते पाया गया। उनकी ओर से 100 एवं 50 के स्टांप को डेढ़ से दोगुना मूल्यों पर बेचते पाया गया।

विज्ञापन


एसडीएम सुरुचि सिंह की जांच के दौरान शिकायतों को सही पाया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि स्टांप विक्रेताओं ने अपना लाइसेंस रिन्यूअल नहीं कराया गया है। बाद में विक्रय किए गए स्टांप को 13 मार्च  2023 के तारीख पर प्रविष्ट कर विक्रय कर रहे थे। ऐसे में बिना लाइसेंस के दुकानों को सील कर दिया गया है। महावीर स्टांप विक्रेता, खंडे स्टांप विक्रेता की दुकान को सील किया गया। उन्होंने शेष विक्रेताओं को यह समझाइश दी है कि वह नियमानुसार स्टांप के विक्रय का चस्पा करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता न करें। उक्त कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व टीम शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed