{"_id":"6823117381ef3c206100f32d","slug":"stabbing-happened-in-jagdalpur-due-to-old-dispute-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जगदलपुर में पुराने विवाद के चलते हुई चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जगदलपुर में पुराने विवाद के चलते हुई चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी फरार
Tue, 13 May 2025 03:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 13 May 2025 03:01 PM IST
सार
जगदलपुर के दलपत सागर में पुराने विवाद के कारण दो गुटों में हुई चाकूबाजी हो गई। इस दौरान सुमीत पांडेय और धीरेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दलपत सागर के पास सोमवार रात पुराने विवाद के चलते दो गुटों में झड़प हो गई, जिसके बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई। इस घटना में दो युवक सुमीत पांडेय और धीरेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुमीत और धीरेंद्र एक सैलून में फेशियल करा रहे थे, तभी अमित शर्मा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और सुमीत से विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर अमित और उसके साथियों ने चाकू से सुमीत के सीने और धीरेंद्र की कमर पर वार किए, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और घायलों के परिजन व दोस्त अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
घटना के बाद से आरोपी अमित शर्मा और उसके साथी फरार हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। हालांकि, कोतवाली थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो सका। इस बीच, एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि पुराने विवाद के कारण यह मारपीट हुई। घायलों का इलाज जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन