{"_id":"6702153698faa6edfe0779ee","slug":"speeding-pickup-went-out-of-control-and-overturned-in-kabirdham-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में फिर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग घायल; चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में फिर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग घायल; चार की हालत गंभीर
Sun, 06 Oct 2024 10:12 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:12 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 घायल लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बचेड़ी में रविवार सुबह 7.30 तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में करीब 20 लोग सवार थे, जो मंजगाव से खड़ोदा कृषि कार्य करने जा रहे थे।
विज्ञापन
पिकअप पलटने के बाद हाहाकार मच गया। मौके से 16 लोगों को सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां चार की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। पुलिस-प्रशासन के सुस्त रवैया से लगातार जिले में पिकअप हादसे हो रहे हैं। इसी साल मई माह में कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा पिकअप वाहन में सवारी बैठाने वालो के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन