फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Special intensive revision of voter list underway in Chhattisgarh, counting forms reach over 54% voters

CG: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी, 54% से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

Wed, 12 Nov 2025 12:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Nov 2025 12:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 4 नवम्बर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के आधे से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Special intensive revision of voter list underway in Chhattisgarh, counting forms reach over 54% voters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 4 नवम्बर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के आधे से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से एक करोड़ 13 लाख 8 हजार 440 मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सक्रियता से मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए प्री-फील्ड मुद्रित गणना प्रपत्र पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। मतदाता चाहें तो ये फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं — इसके लिए voters.eci.gov.in पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध है। मतदाता पोर्टल पर अपने विवरण ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


ECINET मोबाइल ऐप में “Book a Call with BLO” फीचर के माध्यम से मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला और तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क भी गणना प्रपत्र भरने और मार्गदर्शन के लिए सक्रिय हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र भरने में सहायता के लिए जिला प्रशासन ने वॉलिंटियर्स नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट भी तैनात किए गए हैं, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए 14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निगम कमिश्नर स्तर) और 103 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर) नियुक्त किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें और त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग करें। निर्वाचन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर SIR-2026 से जुड़ी नियमित जानकारी साझा की जा रही है, जिससे मतदाता प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed