फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Special DG DM Awasthi chaired meeting on anti-naxal ops in chhattisgarh sukma

छत्तीसगढ़ः सुकमा हमले के बाद स्पेशल डीजी ने की बैठक, DIG और IG समेत कई आलाधिकारी शामिल

Sat, 29 Apr 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Sat, 29 Apr 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Special DG DM Awasthi chaired meeting on anti-naxal ops in chhattisgarh sukma
डीजी की अध्यक्षता में बैठक - फोटो : ani

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए हमले को लेकर शुक्रवार को स्पेशल डीजी डी एम अवस्थी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  इस बैठक में आईजी सीआरपीएफ, बस्तर के आईजी, डीआईजी और दंतेवाड़ा के एसपी,डीएम मौजूद थे। बैठक में नक्सल विरोधी मुद्दों पर बातचीत की गई।

विज्ञापन

 
गौरतलब हो कि सोमावार को छत्तीसगढ़ के सुकमा  में सीआरपीएफ पर हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वे इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी रायपुर में कहा था कि हमारे बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा  कि जितने भी माओवादी प्रभावित राज्य हैं उनकी बैठक 8 मई को होगी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।

वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पोस्टर के जरिये सुकमा हमले मे शामिल नक्सलियों की जानकारी देने वालों के लिए इनामों की घोषणा की है। पोस्टर में लिखा है कि जो व्यक्ति नक्सलियों को जिंदा या मुर्दा या इसकी सूचना देगा उसे छत्तीसगढ़ प्रशासन द्वारा घोषित ईनाम राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed