फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SP Yogesh Patel honored policemen by giving them citation in Gaurela

Gaurela News : एसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, बोले- इससे बढ़ता है मनोबल

Tue, 01 Aug 2023 03:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Tue, 01 Aug 2023 03:02 PM IST
सार

जिला जीपीएम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को एसपी योगेश पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
SP Yogesh Patel honored policemen by giving them citation in Gaurela
पुलिस कार्यालय गौरेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसपी योगेश पटेल ने मंगलवार को जिले में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई, चोरी के मामलों में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वाले साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, पेंड्रा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी, उपनिरीक्षक सुजान जगत, एएसआई राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अरुण तिर्की, आरक्षक आशीष कुमार, राजेश शर्मा, राम लाल खुराना, सुरेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र परस्ते को एसपी योगेश पटेल ने एसपी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन



एसपी योगेश पटेल ने कहा कि आज एनडीपीएस कार्रवाई और बाइक चोरों को पकड़ने मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। आगे भी जिले के उन सभी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा, जिनके द्वारा ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया जायेगा। चाहे वह विवेचना के स्तर पर हों, चाहे वह आरोपी को त्वरित पकड़ने के लिए या समाज सेवा व घायलों की मदद या कोई भी उत्कृष्ट कार्य हो। जो आम जनता के बीच में एक अच्छे पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की छवि प्रदर्शित करता हो। उन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा, ताकि उन अधिकारी व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ सके और हमेशा अच्छे कार्य करने के प्रति प्रेरित हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed