{"_id":"68a706ee776cc67b65031541","slug":"sp-suspended-panduka-police-station-in-charge-jai-prakash-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gariaband: एसपी ने पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाश को किया निलंबित, पैसों का लेनदेन करने की हुई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gariaband: एसपी ने पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाश को किया निलंबित, पैसों का लेनदेन करने की हुई थी शिकायत
Thu, 21 Aug 2025 05:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:16 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम के खिलाफ लोगों ने पैसों का लेनदेन करने और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें की थीं। जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम के खिलाफ लोगों ने पैसों का लेनदेन करने और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें की थीं। जांच के बाद आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एसपी निखिल राखेचा ने यह कठोर निर्णय लिया।
विज्ञापन
कहां किया गया अटैच?
निलंबन के बाद जय प्रकाश नेताम को रक्षित केंद्र, गरियाबंद में अटैच कर दिया गया है। आगे की विभागीय जांच भी जारी है। इस कार्रवाई को जिले में पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और अनुशासन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एसपी निखिल राखेचा ने स्पष्ट किया है कि जनता के साथ विश्वासघात करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन