फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   soon clouds cleared cold started increasing mercury dropped by five degrees in Chhattisgarh

CG Weather: बादल खुलते ही बढ़ने लगी ठंड, पांच डिग्री तक नीचे गिरा पारा, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Wed, 11 Dec 2024 10:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 11 Dec 2024 10:33 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है और अब ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बदली छाई हुई थी, जिससे ठंड न के बराबर थी। मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री तक गिरावट हुई है।

विज्ञापन
soon clouds cleared cold started increasing mercury dropped by five degrees in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है और अब ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बदली छाई हुई थी, जिससे ठंड न के बराबर थी। मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री तक गिरावट हुई है। अब आउटर क्षेत्रों में ठंडी और शुष्क हवाओं की वजह से ठिठुरन की अहसास होने लगी है। साथ ही ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मौसम साफ होते ही इन दिनों आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा और उस ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। अब गर्म कपड़े और अलाव ही सहारा बना हुआ है। बताते चलें की मौसम साफ होते ही तापमान नीचे की ओर लुढ़कता जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में तीन से लेकर छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज बुधवार को तापमान एक से तीन डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में ठंडी और शूज कान्हो का आगमन लगातार जारी है। जिसके चलते प्रदेश के आउटर इलाकों में ठिठुरन का अहसास होने लगा है। वहीं बाकी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। 


प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर और बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बीजापुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया है। दूसरी और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 कम रहा। वहीं पेंड्रा रोड में 1.5 डिग्री कम रहा। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed