{"_id":"660e8dc66357d78ee307df0d","slug":"son-appointed-as-kobal-constable-after-father-death-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: ड्यूटी पर तैनात पिता का हो गया आकस्मिक निधन, नाबालिग बेटे को मिली बाल आरक्षक की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: ड्यूटी पर तैनात पिता का हो गया आकस्मिक निधन, नाबालिग बेटे को मिली बाल आरक्षक की नौकरी
Thu, 04 Apr 2024 04:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Apr 2024 04:54 PM IST
सार
सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन के प्रधान आरक्षक के बेटे को पुलिस विभाग ने बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निकिता तिवारी, थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह और कार्यालीन स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
बाल आरक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात देवचरण मरावी का आकास्मिक निधन हो गया। इसके बाद उनके बेटे को पुलिस विभाग ने बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त दी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस के अधिकारियों ने बच्चे को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी है।
विज्ञापन
प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ क्रशर देवचरण मरावी पहले जीपीएम जिला में पदस्थ थे। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के आदेश पर बिलासपुर स्थानांतरण पर विगत दो वर्ष से कार्यरत थे। बिलासपुर में ड्यूटी के दौरान दिनांक 20 अक्तूबर 2023 को प्रधान आरक्षक देवचरण मरावी का आकस्मिक निधन हो गया था। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के आदेश पर दिनांक 4 अप्रैस 2024 को जीपीएम जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के आश्विक मरावी को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आश्विक से कहा कि अच्छे से पढ़ाई करें और उसके लिए काफी संभावनाएं हैं। पूरा पुलिस परिवार आपके साथ खड़ा है। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निकिता तिवारी, थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह और कार्यालीन स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन