{"_id":"65f067b0af6676bf2b08bf04","slug":"soldiers-arrested-three-rewarded-naxalites-in-bijapur-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: जवानों ने तीन इनामी नक्सलियों को किया गिरफ्तार, दस हजार रुपये की थी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: जवानों ने तीन इनामी नक्सलियों को किया गिरफ्तार, दस हजार रुपये की थी घोषणा
Tue, 12 Mar 2024 08:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Mar 2024 08:03 PM IST
सार
बीजापुर में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ ब्लॉक फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चिंतनपल्ली से सुरक्षाबल के जवानों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, फरसेगढ़ थाना से जिला बल व 13वीं वाहिनी छसबल फरसेगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान चिंतनपल्ली से तीन इनामी नक्सली डीएकेएमएस उपाध्यक्ष सुदरू कुरसम (35) पुत्र मुका कुरसम निवासी ओड़सनपल्ली, मिलिशिया कमांडर वामन पोयाम (40) पुत्र हिड़मा पोयाम उम्र निवासी ओड़सनपल्ली व मिलिशिया सदस्य राकेश मुड़मा (20) पुत्र आयतु मुड़मा निवासी ओड़सनपल्ली थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए नक्सली 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल रहे हैं। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उन्हें न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन