फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   soldiers arrested Naxalite absconding for three years In Sukma

CG: नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान जवानों ने एक नक्सली को किया गिरफ्तार, तीन साल से था फरार

Fri, 02 Aug 2024 09:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन दिनों नक्सली बस्तर भर में शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। शहीदी सप्ताह के बीच  इलाके में अभियान तेज किया गया है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है।  

विज्ञापन
soldiers arrested Naxalite absconding for three years In Sukma
फरार नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोलमपल्ली थाना क्षेत्र से सक्रिय एक नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सली पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हके लिए न्यायालय द्वारा पहले से वांरट जारी किया गया था। नक्सली को गिरफ्तार करने में थाना पोलमपल्ली एवं थाना दोरनापाल पुलिस बल की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन


सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम अरलमपल्ली, आतुलपारा की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान थाना पोलमपल्ली के अपराध क्रमांक 03/2021 धारा 323, 395, 506 भादवि. के फरार स्थायी वारंटी नक्सली आरोपी सोड़ी आयता उर्फ आयता पिता सोड़ी गंगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अरलमपल्ली थाना पोलमपल्ली को घेराबंदी कर पकड़ा गया। 
विज्ञापन


उक्त फरार आरोपी द्वारा अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण से डकैती करने की घटना में शामिल रहा है। उक्त फरार नक्सली आरोपी की पता-तलाश पुलिस द्वारा विगत तीन वर्षों से की जा रही थी, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed