{"_id":"66d98743085dd1f6ed0637bc","slug":"soldier-martyred-due-to-lightning-in-bijapur-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जवान बलिदान, टीम के साथ गस्त पर निकले थे कमलेश हेमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जवान बलिदान, टीम के साथ गस्त पर निकले थे कमलेश हेमला
Thu, 05 Sep 2024 03:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:56 PM IST
सार
बीजापुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक जवान बलिदान हो गया। बताया जा रहा है कि जवान कमलेश हेमला टीम के साथ गस्त पर निकले थे।
विज्ञापन
बलिदान जवान कमलेश हेमला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगालुर थाना क्षेत्र के कांवड़गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुरक्षाबल का एक जवान बलिदान हो गया। जवान बस्तर बटालियन के कावड़गांव कैंप में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह कांवड़गांव से सुरक्षाबल के जवान गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से जवान कमलेश हेमला (23) पुत्र मासा निवासी संतोषपुर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान कांवड़गांव स्थित बस्तर बटालियन कैम्प में पदस्थ था। जवान का शव बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान का अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन