{"_id":"6576ca1edc736830ba07935c","slug":"soldier-injured-after-being-hit-by-ied-planted-by-naxalites-in-sukma-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल, नक्सलियों ने की थी प्लानिंग; इलाके में सर्चिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल, नक्सलियों ने की थी प्लानिंग; इलाके में सर्चिंग शुरू
Mon, 11 Dec 2023 02:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:07 PM IST
सार
सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस द्वारा इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत कैम्प डब्बामरका में सोमवार सुबह सड़क सुरक्षा में निकले जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गए। आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस द्वारा इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैम्प डब्बामरका से जिला बल, सीआरपीएफ 217 वाहिनी एवं कोबरा 208 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सालातोंग में रोड निर्माण की सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान लगभग 10:15 बजे सालातोंग के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल होने की सूचना मिल। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट की जा रही है। आसपास क्षेत्र में पुलिस बल व CRPF/CoBRA द्वारा सर्च की करवाई जारी है।
विज्ञापन