{"_id":"667d1b1e882b67d6c503c38a","slug":"soldier-fired-while-loading-x-caliber-rifle-in-jagdalpur-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: एक्स कैलिबर राइफल लोड करते हुए जवान से चली गोली, जबड़े को फाड़ते हुए निकली बुलेट; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: एक्स कैलिबर राइफल लोड करते हुए जवान से चली गोली, जबड़े को फाड़ते हुए निकली बुलेट; अस्पताल में भर्ती
Thu, 27 Jun 2024 01:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:26 PM IST
सार
जगदलपुर में एक जवान ने एक्स कैलिबर हथियार लोड कर रहा था। इस दौरान गोली चल गई। गोली सीधे उसके जबड़े को फाड़ते हुए आंख के पास से बाहर निकल गई। इसके बाद हवा में छह राउंड गोली चली। इस दौरान जवान गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपालपटनम थाना क्षेत्र के रामपुरम कैंप में तैनात 15वीं बटालियन के डी कंपनी में तैनात आरक्षक ने गुरुवार सुबह करीब तीन बजे के लगभग एक्स कैलिबर हथियार को जबड़े में लगाकर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी मौर्चे पर पहुंचे। घायल पड़े आरक्षक को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण चौपर जा न सका और जवान की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जवान के जबड़े में टांका लगाने के बाद स्टेबल करने के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
रामपुरम कैंप से आये जवानों ने बताया कि सीएएफ जवान मनोज दिनकर (35) की गुरुवार की सुबह मोर्चा में ड्यूटी लगाई गई थी। जवान ने अपनी सुरक्षा के तौर पर एक्स कैलिबर हथियार को लेकर तैनात था। करीब सुबह तीन बजे के लगभग जब सभी जवान सो रहे थे तो जवान मनोज ने अपने जबड़े में गन को लोड करने के लिए गोली चला दी। इसके बाद गोली जबड़े को फाड़ते हुए आंख के पास से बाहर निकल गई, उसके बाद हवा में छह राउंड गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
कैंप में सो रहे जवानों ने अचानक से सात राउंड की गोली का आवाज सुनकर मोर्चा की ओर दौड़ लगाई, जहां जमीन पर घायल पड़े आरक्षक मनोज को साथी उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर ले गए। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। चौपर की मदद से ले जाया जा रहा था, लेकिन खराब मौसम के चलते चौपर को जगदलपुर हवाई पट्टी में उतारा गया।
विज्ञापन
घायल जवान को बेहतर उपचार मिल सके, इसलिए मेकाज लेकर आया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल जवान के जबड़े को सिलाई करने बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जवान की हालत में स्थिर होने के बाद उसे रायपुर ले जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल घायल की हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार देख रही है।