{"_id":"bc210e2d11099e502ef82ff8f2e83280","slug":"snake-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"और उसने निगम दफ्तर में छोड़ दिया सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और उसने निगम दफ्तर में छोड़ दिया सांप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
राजनांदगांव के नगर निगम दफ्तर में उस वक्त हडकंप मच गया जब एक शख्स ने वहां सांप छोड़ दिया। ये शख्स निगम कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने से खफा था।
विज्ञापन
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक जोशी के चैंबर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात शख्स पहुंचा और अतिक्रमण हटाने पर गुस्सा होने लगा। वो अपने साथ एक सपेरे को भी लेकर आया था।
विज्ञापन
सपेरे से कह कर उसने सांप को ऑफिस में छुड़वा दिया। इसके बाद तो निगम के दफ्तर में हडकंप मच गया, लोग इधर उधर भागने लगे और कामकाज ठप हो गया।
वो शख्स वहां से चला गया और उसके बाद किसी तरह सपेरे से कह कर सांप को पकड़वाया गया।
शहर की फिज़ाओं में जब ये खबर फैली तो सारा शहर हैरान रह गया। अभी तक भी ये नहीं पता चल पाया है कि आखिर वो शख्स कौन था जिसने सपेरे से कह कर सांप को निगम के दफ्तर में छुड़वाय़ा।
विज्ञापन