{"_id":"67170e1e573d16c106046ac6","slug":"smugglers-reached-the-forest-at-midnight-pickup-vehicle-smuggling-balrampur-ramanujganj-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में वन विभाग का एक्शन: आधी रात जंगल पहुंचे तस्कर, इमारती लकड़ी की तस्करी करते पिकअप वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का एक्शन: आधी रात जंगल पहुंचे तस्कर, इमारती लकड़ी की तस्करी करते पिकअप वाहन जब्त
Tue, 22 Oct 2024 07:59 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:59 AM IST
सार
बलरामपुर-रामानुजगंज के जंगल में बीती रात इमारती लकड़ी की तस्करी करते पिकअप वाहन को वन विभाग की टीम ने जब्त किया है।
विज्ञापन
वन विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज गेम रेंज कोदौरा के अंतर्गत इमारती लकड़ी अंबिकापुर अवैध रूप से पिकअप में लोड कर बिक्री के लिए ले जाने की सूचना पर देर रात्रि वन अधिकारियों की मिली। तत्काल रेंजर अजय सोनी के नेतृत्व में सरगावा जंगल से तस्करी करते पिकअप वाहन को पकड़ा।
विज्ञापन
जिसमें साल प्रजाति का सात नग लट्ठा था। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार के मध्य रात्रि गेम रेंज कोदौरा के रेंजर अजय सोनी के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो टीम का गठन किया।
विज्ञापन
देर रात सरगावा जंगल से एक पिकअप आता दिखाई दी। जिसे ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें सात नग साल प्रजाति का लट्ठा था। जिसकी कीमत 60000 रुपए के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। वन अधिनियम के तहत वन विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन