फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six people including four from Chhattisgarh died in road accident in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के चार लोग सहित छह की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 02 Feb 2025 09:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Sun, 02 Feb 2025 09:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Six people including four from Chhattisgarh died in road accident in Uttar Pradesh
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), उनके छोटे पुत्र व रामानुजंगज निवासी सोनू कादरी (37) के अलावा एक राहगीर तथा एक ट्रक और एक ट्रेलर चालक शामिल है। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मृतक रवि मिश्रा की पत्नी व बड़ा पुत्र शामिल है।

विज्ञापन


मूलरूप से अंबिकापुर के गंगापुर निवासी प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा, पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों तथा रामानुजंगज के सोनू कादरी के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना के रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास सामने से डिवाइडर तोड़ कर गलत दिशा में घुसी ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पैदल जा रहे राहगीर सहित एक दूसरे ट्रक का चालक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक अपनी वाहन खड़ी कर  सड़क के दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों के अलावा ट्रेलर चालक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। कार में सवार  तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को चोपन अस्पताल भेजा गया है। मृतक रवि मिश्रा लंबे समय तक रामानुजगंज थाने में पदस्थ थे दुर्घटना में उनके तथा पुत्र के मौत की खबर से रामानुजगंज सहित बलरामपुर पुलिस में शोक की लहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अंबिकापुर और रामानुजगंज से स्वजन तथा परिचित दुद्धी के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed