{"_id":"672662d312ff8be40e06e583","slug":"six-people-died-in-a-road-accident-in-balrampur-ramanujganj-district-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Accident: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डबरी में घुसी, आठ लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Accident: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डबरी में घुसी, आठ लोगों की हुई मौत
Sun, 03 Nov 2024 10:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:29 AM IST
सार
राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शाम 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छह लोगों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में आठ लोगों की जान गई है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शाम 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबे स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
सूरजपुर जाने के लिए निकले थे सभी लोग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो सवारों को गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
मृतकों में ये हैं शामिल
चंद्रावती पति संजय मुंडा
कृति पिता संजय मुंडा
संजय मुंडा पिता वासुदेव
उदयनाथ पिता रामेश्वर
मंगल दास पिता धनश्याम मुंडा
भूपेंद्र पिता हरिलाल
बालेश्वर प्रजापत
मुकेश