{"_id":"5cb93c99bdec2214031bda46","slug":"six-people-die-in-road-accident-in-balodabazar-district-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बाराती वाहन गड्ढे में गिरा, छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बाराती वाहन गड्ढे में गिरा, छह लोगों की मौत
Fri, 19 Apr 2019 08:42 AM IST
आसिम खान
भाषा, बलौदाबाजार
भाषा, बलौदाबाजार
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बाराती वाहन के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार छह बारातियों की मृत्यु हो गई है तथा 15 अन्य घायल हैं। बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमोदी गांव के करीब बाराती वाहन (मिनी ट्रक) गहरे गड्ढे जा गिरा। इस घटना में वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डडसेना परिवार के लोग मिनी ट्रक में बारात लेकर रीकोकला गांव से गिधौरी गांव गए थे। जब बारात रीकोकला गांव वापस जा रही थी तब अमोदी गांव के करीब वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों और शवों को अस्पताल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन