फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   six Naxalites surrendered Influenced by Lon Varatu campaign in Dantewada,

CG: लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर छह नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच महिला और एक पुरुष माओवादी शामिल

Wed, 05 Feb 2025 05:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 05:28 PM IST
सार

जिला दंतेवाड़ा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू अभियान तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें पांच महिला के साथ एक पुरुष नक्सली शामिल है।
 

विज्ञापन
six Naxalites surrendered Influenced by Lon Varatu campaign in Dantewada,
छह नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू अभियान तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं बात कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है। इस प्रयास से लगातार भटके हुए नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। 

विज्ञापन


नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प किया। इसी के चलते छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें पांच महिला के साथ एक पुरुष नक्सली शामिल है।
विज्ञापन


इन्होंने किया आत्मसमर्पण
1. बुरगुम पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर हुंगा उर्फ हरेन्द्र कुमार माड़वी (30) निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा।
2. बुरगुम पंचायत मिलिशिया सदस्य आयते मुचाकी (38) निवासी बुरगुम बोज्जापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा।
3. बुरगुम पंचायत सीएनएम सदस्य शांति उर्फ जिम्मे कोर्राम (28) निवासी बुरगुम पुजारीपाल थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा।
4. बुरगुम डीएकेएमएस सदस्य हुंगी सोड़ी (29) निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा।
5. बुरगुम पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष हिड़मे मरकाम (30) निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा।
6. बुरगुम पंचायत केएएमएस सदस्य जोगी सोड़ी (35) निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा ने आत्मसमर्पण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed