फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six Day Women's Madai Fair in raipur Chhattisgarh

Raipur: छह दिवसीय महिला मड़ई मेले का शुभारंभ, 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 28 Feb 2023 01:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। महिला मड़ई चार मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन
Six Day Women's Madai Fair in raipur Chhattisgarh
6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। महिला मड़ई चार मार्च तक चलेगी। इसमें प्रदेश के 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों की ओर से स्व-निर्मित सामग्रियों के 66 स्टॉल लगाया गया है। इसमें सजावटी सामान, सौदर्य प्रसाधन, कपड़ों, व्यंजन से लेकर हर्बल प्रोडक्ट महिलाएं बना रही हैं। मंत्री भेंड़िया ने इस अवसर पर नगर निगम की 100 स्वच्छता दीदीयों को कैप और टी-शर्ट देकर सम्मान भी किया।

विज्ञापन




मड़ई में महिला जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के हुनर को सराहा और खूब खरीदारी की। उन्होंने महिला समूहों की ओर से बनाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, पिडिया, ठेठरी, लड्डू सहित लाई बड़ी का भी स्वाद लिया गया। महिला जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिए, और छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत पर जमकर मजा लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई रास्ते दिखाए है। इस मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की स्पष्ट झलक दिखाई देगी। इसके साथ महिला समूहों और उद्यमियों को प्लेटफार्म और नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमश्वरी वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के सदस्यगण पुष्पा पाटले, आशा संतोष यादव, सोनल कुमार गुप्ता, अगस्टीन बर्नाड सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed