फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   shooters of Lawrence and Aman gang fired twice The shooter fired at coal trader in Raipur

रायपुर में लारेंश-अमन गैंग के शूटरों ने की दिनदहाड़े फायरिंग: कोयला कारोबारी को टारगेट बनाकर शूटर ने चलाई गोली

Sat, 13 Jul 2024 02:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी पर दो अज्ञात शूटरों ने गोली चलाई है। पुलिस को आशंका है कि लारेंश बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटरों ने दो बार फायरिंग की है।

विज्ञापन
shooters of Lawrence and Aman gang fired twice The shooter fired at coal trader in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी पर दो अज्ञात शूटरों ने गोली चलाई है। पुलिस को आशंका है कि लारेंश बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटरों ने दो बार फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि एक फायरिंग हवा में और दूसरी फायरिंग कार पर लगी। घटना लगभग सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इलाके में हडकंप मच गया है। हालांकि गोलीकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है, जिसे कोयला कारोबारी को टारगेट किए थे वे सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। इसके अलावा पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन

  
रायपुर एएसपी सिटी लखन पटले ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए। शहर में इस घटना से पहले रायपुर पुलिस ने इसी प्रकार के झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पहले पकड़ा था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है। फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इस घटना से पहले रायपुर पुलिस ने राज्य के दो कारोबारियों की हत्या करने आए लारेंश बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया था। उस समय शूटर दो कोयला कारोबारी की हत्या करने रायपुर पहुंचे थे, लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले रायपुर पुलिस ने चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed