फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shaheed Veer Narayan Singh Shram Anna Yojana: Workers are getting full meals for Rs 5 in Chhattisgarh

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना: छत्तीसगढ़ के इस जिले में श्रमिकों को पांच रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन

Fri, 17 Jan 2025 12:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 17 Jan 2025 12:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में श्रमिकों को पांच रुपये में भरपेट खाना मिल रहा है। श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बालोद जिले के बुधवारी बाजार में कैंटिन का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
Shaheed Veer Narayan Singh Shram Anna Yojana: Workers are getting full meals for Rs 5 in Chhattisgarh
श्रमिकों को पांच रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में श्रमिकों को पांच रुपये में भरपेट खाना मिल रहा है। श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बालोद जिले के बुधवारी बाजार में कैंटिन का संचालन हो रहा है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को मात्र पांच रुपये में भरपेट स्वादिष्ट और गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बालोद स्थित सब्जी मंडी परिसर में संचालित इस कैंटिन में श्रमिकों को चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद, अचार और रायता परोसा जा रहा है। श्रमिकों के लिए बैठने और खाने की बेहतर व्यवस्था भी की गई है। सप्ताह भर अलग-अलग सब्जी और दाल के साथ तैयार मेन्यू के अनुसार भोजन परोसा जाएगा। 
विज्ञापन


कार्डधारी श्रमिक को ही मिलेगा भरपेट खाना
इस योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड दिखाकर उठा सकते हैं। वहीं, जो श्रमिक अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं, वे कैंटिन में ही अपना श्रम पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री की श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता और उन्हें रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटिन शुरू करने की इस पहल की श्रमिकों ने सराहना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 रुपये में नाश्ता की जगह में भरपेट खाना
श्रमिक जयप्रकाश ने कहा, यह कैंटिन मजदूर वर्ग के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। अब मजदूर पांच रुपये में गरम और स्वादिष्ट भोजन प्राप्त कर सकते हैं। हरीश कुमार ने कहा, गांव से सब्जी बेचने और खरीदने आने वाले लोगों को अब भोजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा हमारे लिए बहुत लाभकारी है। तरुण साहू ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, पहले 15-20 रुपये में स्वल्पाहार मिलता था, लेकिन अब पांच रुपये में भरपेट भोजन करना संभव हो गया है। मुख्यमंत्री जी ने मजदूरों की सेवा का बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed