फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shadow exhibition based on developed India-Modi concept, inaugurated by CM Vishnudev Sai in Raipur

Raipur News: विकसित भारत-मोदी की संकल्पना पर आधारित छाया प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

Tue, 17 Sep 2024 04:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Sep 2024 04:29 PM IST
सार

विकसित भारत और मोदी की संकल्पना पर आधारित छाया प्रदर्शनी का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया है। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Shadow exhibition based on developed India-Modi concept, inaugurated by CM Vishnudev Sai in Raipur
सीएम साय ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकसित भारत और मोदी की संकल्पना पर आधारित छाया प्रदर्शनी का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया है। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए बीते दस सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के पहलुओं को छाया-चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्म दिन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जी जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 5 लाख से अधिक परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए प्रथम किस्त की राशि का अंतरण भी हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से खाते में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवास की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


छाया-चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' वृ़क्षारोपण अभियान, डिजिटल इकोनॉमी-जन-जन को बैंकिंक सुविधा, नए अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरता भारत, आतंकवाद के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, औपनिवेशिक काल के कानूनों में बदलाव एवं नवीन न्याय संहिता को लागू करना, भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना, जन भागीदारी से देश को नई दिशा, भारत का गौरव बढ़ाती उपलब्धियां, जनधन योजना, देश में अधोसंरचना का तेजी से निर्माण, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार, एक ग्रिड, एक राशन कार्ड, एक संविधान और वोकल फार लोकल आदि विषयों को छाया-चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगो को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed