{"_id":"67a86c5e57e7a00aca09af51","slug":"sex-racket-exposed-by-investigation-of-road-accident-girls-being-called-from-abroad-in-raipur-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सड़क हादसे की जांच से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रायपुर में विदेश से बुलाई जा रही लड़कियां, हिरासत में कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सड़क हादसे की जांच से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रायपुर में विदेश से बुलाई जा रही लड़कियां, हिरासत में कई लोग
Sun, 09 Feb 2025 02:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:20 PM IST
सार
राजधानी रायपुर स्थित वीआईपी रोड पर हुए सड़क हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। दरअसल, बीते छह फरवरी को उज्बेकिस्तान की एक युवती ने तीन स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर स्थित वीआईपी रोड पर हुए सड़क हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। दरअसल, बीते छह फरवरी को उज्बेकिस्तान की एक युवती ने तीन स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस मामले में पुलिस युवती और उसके साथ से पूछताछ की। गहरी जांच के बाद पुलिस ने एक संगठित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस रैकेट में विदेशी युवतियों के साथ ही अन्य राज्यों की लड़कियों की संलिप्तता पाई गई है। इस रैकेट में तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों समेत गैंग के डीलर और लॉजिस्टिक सपोर्ट करने वाले दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया कि जल्द ही पूरे सेक्स रैकेट का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाने में पीटा एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।