{"_id":"68086ca4075b7b97c6005332","slug":"severe-heat-wave-in-chhattisgarh-heat-wave-alert-for-next-three-days-mercury-crosses-44-degrees-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, अगले तीन दिन लू का अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, अगले तीन दिन लू का अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
Wed, 23 Apr 2025 09:59 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 23 Apr 2025 09:59 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आज बुधवार को प्रदेशभर के एक दो जगहों पर तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा समेत कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में एक दो जगहों पर तेज गरम हवाएं चल सकती है। वहीं तीन संभाग में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं बस्तर संभाग में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।