फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Severe cold is returning to Chhattisgarh, temperatures will fall by November 28

CG Weather: छत्तीसगढ़ में लौट रही कड़ाके की ठंड, 28 नवंबर तक गिरेगा तापमान, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Wed, 26 Nov 2025 10:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Nov 2025 10:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। उत्तर भारत से आने वाली शुष्क और ठंडी बयार की वजह से अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Severe cold is returning to Chhattisgarh, temperatures will fall by November 28
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। उत्तर भारत से आने वाली शुष्क और ठंडी बयार की वजह से अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 से 28 नवंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
विज्ञापन


मौसम ने बताया कि ठंड का यह दौर अस्थायी रहेगा। 28 नवंबर के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हवा की दिशा में फिर से बदलाव होने से ठिठुरन कुछ कम हो सकती है, लेकिन उससे पहले कई स्थानों पर रातें बेहद सर्द रहने वाली हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे सर्द शहर अंबिकापुर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 8.5°C तक गिर गया। वहीं, दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए आज शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आ रही ठंडी और सूखी हवाएं न्यूनतम तापमान को लगातार नीचे धकेलेंगी। यह स्थिति 28 नवंबर तक बनी रह सकती है। उनके अनुसार, उसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है और मौसम थोड़ा सामान्य होता दिखाई देगा। राजधानी रायपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed