{"_id":"6937ace5bd77a02c680af6fa","slug":"severe-cold-in-chhattisgarh-several-divisions-in-the-grip-of-cold-wave-alert-issued-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई संभाग शीतलहर की चपेट में, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई संभाग शीतलहर की चपेट में, अलर्ट जारी
Tue, 09 Dec 2025 10:30 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:30 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। राज्य के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई क्षेत्रों में शीतलहर का असर तेज़ हो गया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। राज्य के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई क्षेत्रों में शीतलहर का असर तेज़ हो गया है। मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को इन संभागों के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इस बीच राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जबकि माना में लगातार दूसरे दिन पारा 8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई, जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, माना में 29.8 डिग्री, बिलासपुर में 28.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 26.6 डिग्री, अंबिकापुर में 25.4 डिग्री, जगदलपुर में 29.6 डिग्री, दुर्ग में 28.2 डिग्री और राजनांदगांव में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रायपुर में 11.9 डिग्री, माना में 8 डिग्री, बिलासपुर में 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.8 डिग्री, अंबिकापुर में 5 डिग्री, जगदलपुर में 10.6 डिग्री, दुर्ग में 10.4 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 8 से 10 दिसंबर के बीच प्रदेश के गौरेला पेंड्रा मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। तेजी से गिरते तापमान और बढ़ती धुंध के कारण आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।