{"_id":"6955fd01aab7a3425805ded0","slug":"severe-cold-in-chhattisgarh-cold-wave-warning-temperature-drops-to-3-5-degrees-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी; 3.5 डिग्री तक गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी; 3.5 डिग्री तक गिरा तापमान
Thu, 01 Jan 2026 10:20 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:20 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर के मद्देनजर चेतावनी जारी की है। सर्द हवाओं के कारण लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर के मद्देनजर चेतावनी जारी की है। सर्द हवाओं के कारण लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद पुनः गिरावट की संभावना बनी रहेगी।
बीते 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सरगुजा का अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला रहा जहाँ न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। पेंड्रारोड में 6.0 डिग्री, राजनांदगांव 8.5 डिग्री, दुर्ग 8.2 डिग्री और बिलासपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और जगदलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को भी कई क्षेत्रों में शीतलहर का असर दिखाई दिया। इस बीच अधिकतम तापमान जगदलपुर में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जनवरी की सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।