फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Severe cold has started increasing, minimum temperature will remain normal in coming days in Chhattisgarh

Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी कड़ाके की ठंडी, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान रहेगा सामान्य, जानें IMD का अलर्ट

Sun, 24 Nov 2024 10:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 24 Nov 2024 10:45 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

विज्ञापन
Severe cold has started increasing, minimum temperature will remain normal in coming days in Chhattisgarh
CG Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं प्रदेश में हवा की दिशा बदल रही है, जिसके वजह से प्रदेश में मौसम में आगामी कुछ दिनों तक बदलाव की कोई संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान में परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में अब ज्यादा वृद्धि भी नहीं होगी, और न ही गिरावट आएगी। आगामी तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी तीन दिनों के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण भागों में दो डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।  वहीं प्रदेश के शेष भागों में तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगी। 
विज्ञापन


इन दिनों सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान 30.8 डिग्री सुकमा में रहा। अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में रविवार को बादल रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed