फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   several chhattisgarh congress leaders joined in bjp congress high kaman bjp

झटका: छत्तीसगढ़ के 11 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का थामा दामन, पार्टी से चल रहे थे नाराज

Sat, 11 Sep 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 02:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच भाजपा ने पार्टी की जमीन हिलाकर रख दी है। भाजपा ने ऐसी स्क्रिप्ट तैयार की एक दो नहीं बल्कि 11 कांग्रेस नेता भगवा पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के इस फैसले से कांग्रेस आलाकमान भी हैरान है। 

विज्ञापन
several chhattisgarh congress leaders joined in bjp congress high kaman bjp
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए जहां सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आमने-सामने हैं। वहीं, भाजपा ने चुपके-चुपके पार्टी में सेंधमारी कर दी है। कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे सहित 10 कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके बाद पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ में नशामुक्त समाज आंदोलन का प्रभारी बना दिया।

विज्ञापन


मनहरे तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वो सतनामी समाज के संरक्षक भी हैं।  2018 के विधानसभा चुनाव में मनहरे रायपुर जिले की आरंग सीट से प्रबल दावेदार थे। हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें टिकट ना देकर शिव डहरिया को चुनावी मैदान में उतार दिया। 
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता पसदा के सरपंच मिथलेश साहू, पचरी सरपंच अभिषेक वर्मा, कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री रहे पुरनेंद्र नायक, तिल्दा जनपद पंचायत सदस्य अरूण भारद्वाज, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजू ओगरे, अनिल सोनवानी, दीपेंद्र वर्मा, गोविंद साहू, टीका पटेल हैं। ये सभी नेता गुरुवार की रात ही रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनहरे के जाने से कांग्रेस को होगा नुकसान  
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वेदराम मनहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर प्रदेश की सियासी हलचलों की जानकारी देने वाले थे।  मनहरे के इस तरह से भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस को बड़ा झटका लगने के तौर पर देखा जा रहा । मनहरे कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। सतनामी समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। जानकारों के मुताबिक, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अभी से कमर कस ली है। बस्तर चिंतन बैठक भी इसी कड़ी से जुड़ी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed