फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   seven people raped a girl in Chhattisgarh girl did suicide and her father attempted police file case

छत्तीसगढ़ : सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने मामला किया दर्ज

Fri, 09 Oct 2020 08:51 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 09 Oct 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
seven people raped a girl in Chhattisgarh girl did suicide and her father attempted police file case
छत्तीसगढ़ में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला - फोटो : AMAR UJALA

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ओड़ागांव में एक युवती के साथ सात लोगों के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना के दो दिन बाद ही युवती ने आत्महत्या कर ली लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। तीन महीने बाद युवती की सहेली के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आती दिखी है।

विज्ञापन



पुलिस ने तीन महीने तक ना जांच की और ना ही कोई रिपोर्ट दर्ज की। एसडीओपी अमित पटेल ने बताया कि नई शिकायत के बाद शव को कब्र से निकाल लिया गया है और इसका अब पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद इस मामले की सच्चाई सामने आएगी। युवती के चाचा ने दावा किया कि परिवार के सदस्यों की ओर से लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं लेकिन पुलिस की ओर से कोई एक्शन ना लिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता के पिता ने चार अक्तूबर को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन समय पर इलाज कराने के बाद उनकी जान बचा ली गई थी। इसके बाद युवती के पिता पांच अक्तूबर को बिना बताए कहीं चले गए, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने खोजबीन की तो बेटी की आत्महत्या की कड़ी मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवती की सहेली ने दावा किया कि करीब तीन महीने पहले वह और उसकी सहेली कानागांव में एक शादी समारोह में गई थीं। सहेली ने बताया कि वहां देर रात तक नाच-गाना चला।




उस शादी में कानागांव और फूंडेर गांव के सात लोग भी शामिल थे। सहेली ने बताया कि देर रात सात लोगों ने युवती को उठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटने के बाद युवती ने अपनी सहेली को इस बारे में जानकारी दी। सहेली ने बताया कि उन लोगों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed