{"_id":"6787e421db37e45be102d2b0","slug":"seven-naxalites-arrested-in-sukma-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh:सुकमा जिले में सात नक्सली गिरफ्तार, कई नक्सली घटनाओं में रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh:सुकमा जिले में सात नक्सली गिरफ्तार, कई नक्सली घटनाओं में रहे शामिल
Wed, 15 Jan 2025 10:06 PM IST
श्याम जी.
एजेंसी, सुकमा (छत्तीसगढ़)
एजेंसी, सुकमा (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की उम्र 20 से 55 साल के बीच है।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की उम्र 20 से 55 साल के बीच है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन नक्सलियों को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम ने चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुलेड़ गांव के निकट एक जंगली पहाड़ी से गिरफ्तार किया। कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की 203वीं बटालियन और जिला बल के जवानों ने चिंतागुफा क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद 13 जनवरी को नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
अभियान के दौरान गश्ती दल ने सात नक्सलियों को उस समय घेर लिया, जब वे फरार होने की कोशिश कर रहे थे। सभी नक्सली पुरुष हैं और इनकी उम्र 20 से 55 वर्ष के बीच है। ये नक्सली पिछले साल दुलेड़ पुलिस शिविर के लिए राशन और अन्य सामान ले जा रहे एक मिनी माल वाहन को लूटने के बाद आग लगाने की घटना में वांछित थे। पिछले वर्ष सुकमा सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन