{"_id":"619bc86c80930e7f7a664207","slug":"seven-elephants-found-unconscious-in-forest-near-surajpur-three-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गांव में तोड़फोड़ कर जंगल की ओर निकले झुंड के सात हाथी बेहोश मिले, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गांव में तोड़फोड़ कर जंगल की ओर निकले झुंड के सात हाथी बेहोश मिले, तीन की हालत गंभीर
Mon, 22 Nov 2021 10:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:12 PM IST
सार
सूरजपुर जिले के जंगल में सात हाथी बेहोश पाए गए हैं। माना जा रहा है कि कीटनाशक पी लेने की वजह से इनकी यह हालत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जंगल में सात हाथी बेहोश अवस्था में पाए गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां के शिवबहरा गांव में रविवार की रात करीब 30 हाथियों का झुंड पहुंचा था। यहां हाथियों ने तोड़फोड़ की और इसके बाद जंगल की ओर निकल गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव में तोड़फोड़ मचाने के दौरान हाथियों ने ग्रामीणों के घर में रखा राशन भी खा लिया था। आशंका जताई जा रही है कि कुछ हाथियों ने राशन खाने के दौरान कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके चलते इनकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह बेहोश हाथियों को देखा।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह जंगल की ओर निकले कुछ ग्रामीणों ने देखा कि सात हाथी जमीन पर पड़े हुए हैं। इनमें से कुछ हाथी होश में थे लेकिन वह उठ नहीं पा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाई। वन विभाग की टीम और चिकित्सक मौके पर पहुंचे हैं और इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन