{"_id":"6872966d746ed8146b0d2f61","slug":"sensation-spread-due-to-finding-a-person-in-bilaspur-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बिलासपुर में शख्स का मिलने से फैली सनसनी, एक दिन से लापता था कैलाश; परिजन कर रहे थे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बिलासपुर में शख्स का मिलने से फैली सनसनी, एक दिन से लापता था कैलाश; परिजन कर रहे थे तलाश
Sat, 12 Jul 2025 10:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:38 PM IST
सार
बिलासपुर में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वह एक दिन से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयापारा में एक लापता युवक की संदिग्ध मौत पर इलाके मे हडकंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल कर दी है। हलांकी पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। जल्द ही मामले में पुलिस खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, गणेशनगर के नयापारा जैतखाम के पास एक युवक का पानी में शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस, एसीसीयू और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त कैलाश ध्रुव के रूप में हुई। कैलाश कल से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। कैलाश ध्रुव का पास में ही राधा कृष्ण मंदिर के पास घर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन