फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sensation in Raipur Police Line: Head constable committed suicide by hanging himself

रायपुर पुलिस लाइन में सनसनी: प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 03 Sep 2025 02:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

रायपुर के पुलिस लाइन परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एमटीपी शाखा में वाहन चालक के पद पर तैनात प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते का शव सामुदायिक भवन के पास फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। इस घटना ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी।

विज्ञापन
Sensation in Raipur Police Line: Head constable committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एमटीपी शाखा में वाहन चालक के पद पर तैनात प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते का शव सामुदायिक भवन के पास फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। इस घटना ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी।

सूत्रों के अनुसार, रामआश्रा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि 26 तारीख को वह ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे, जिसके बाद उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही थी। बुधवार सुबह जब पुलिस लाइन में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की नजर सामुदायिक भवन के पास लटकते शव पर पड़ी, तो मौके पर भगदड़ मच गई। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई, और पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हर पहलू की गहन जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रामआश्रा ने आत्महत्या क्यों की। क्या यह मानसिक तनाव का नतीजा था, या इसके पीछे कोई और गहरी वजह छिपी है? यह सवाल पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रहे हैं। रामआश्रा के परिवार और सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल, पुलिस लाइन में सन्नाटा पसरा है, और हर कोई इस अनहोनी से स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed