फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Senior National Wheelchair Basketball Competition organized in Rajnandgaon

Rajnandgaon: राजनांदगांव में सीनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

Wed, 22 Nov 2023 04:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 04:19 PM IST
सार

नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के संबंध में छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कोठारी और प्रतियोगिता आयोजन सचिव सुनिल गोलछा ने बताया कि ये प्रतियोगिता दो चरणों में होगी।

विज्ञापन
Senior National Wheelchair Basketball Competition organized in Rajnandgaon
राजनांदगांव में सीनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बास्केटबॉल की नर्सरी के रूप में पहचान बना रहे राजनांदगांव में बास्केटबॉल की एक और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 23 से 29 नवम्बर तक स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में सीनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के संबंध में छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कोठारी और प्रतियोगिता आयोजन सचिव सुनिल गोलछा ने बताया कि ये प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में 23 से 25 नवंबर तक महिलाओं की प्रतियोगिता और 27 से 29 नवंबर तक पुरुषों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इन खिलाड़ियों के रूकने की व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम एवं साई हॉस्टल में कई गई है,कुछ टीमें विभिन्न हॉटल्स में भी रूकी हैं। वहीं इस प्रतियोगिता में लगभग 120 महिला एवं 150 पुरूष खिलाड़ियों तथा आफिसियल्स के भाग लेने की आशा है। 

विज्ञापन

 


2019 के पश्चात व्हीलचेयर बास्केटबॉल में कोई नेशनल आयोजित नहीं हुआ है। पिछली प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की महिला और पुरूष टीम स्वर्ण पदक विजेता है,राजनांदगांव में व्हीलचेयर बास्केटबॉल की पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है इसके पूर्व भारतीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर राजनांदगांव में आयोजित किया गया था। सुशील कोठारी ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की जनरल बॉडी की बैठक भी होगी एवं व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन का चुनाव भी होना प्रस्तावित है। इस चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी भी राजनांदगांव आ रहे है। इस प्रतियोगिता हेतु व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव लुईस जार्ज, फेडरेशन के टेक्निकल कमिश्नर अब्राहम पोलोस, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक वरूण एहलावत,सुवर्णा लिमये,कालवा राधा राव,कालवा राजेश्वर राव,अमित कुमार,गोविंद सेन,राजन सहित कई अंतर्राष्ट्रीय रेफरी भी भाग लेने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सुनिल गोलछा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से भारतीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का चयन भी किया जाएगा जो बैंकॉक, थाईलैंड में जनवरी 2024 तक आयोजित एशिया ओशियाना जोन चेम्पियनशीप में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता से चयनित भारतीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी राजनांदगांव में आयोजित होगा। यह प्रतियोगिता व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन के स्पांसर, दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के सहयोग से आयोजित की जा रही है,प्रतियोगिता के मैचेस 23 नवंबर से खेले जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed