{"_id":"5eecf1ef8ebc3e43067a6854","slug":"security-man-in-the-cm-house-of-chhattisgarh-tested-corona-positive-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के सीएम आवास की सुरक्षा में तैनात जवान में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के सीएम आवास की सुरक्षा में तैनात जवान में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, अस्पताल में भर्ती
Fri, 19 Jun 2020 10:42 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासकीय आवास की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री निवास के बाहर ड्यूटी में तैनात एक सुरक्षा कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी मुख्यमंत्री निवास के पश्चिमी गेट के बाहरी हिस्से में लगी थी। उसका मुख्यमंत्री निवास परिसर में आने जाने वालों और परिसर के अंदरूनी हिस्सों की सुरक्षा व्यवस्था से कोई सीधा ताल्लुकात नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह सुरक्षाकर्मी मुख्यमंत्री निवास के अंदर प्रवेश नहीं करते थे। लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर निर्धारित प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है. कोरोना वायरस से संक्रमित जवान के संपर्क में आए कम से कम 21 अन्य जवानों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सुरक्षा बल के जवानों के नमूनों की जांच करवाई गई है, तथा इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एहतियात के तौर पर इन्हें क्वारंटीन किया गया है।