फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces opened schools closed for four years in Naxal affected area in Chhattisgarh

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चार साल से बंद स्कूल को सुरक्षा बलों ने खुलवाया, जवान देंगे शिक्षा

Mon, 08 Jul 2019 10:03 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Mon, 08 Jul 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Security forces opened schools closed for four years in Naxal affected area in Chhattisgarh
नक्सली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में कवर्धा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चार साल से बंद स्कूल को फिर से खुलवा दिया है। अब स्कूल में बसाहट गांव के 26 बच्चे पढ़ सकेंगे। 2016 में इस स्कूल को नक्सलियों की वजह से बंद करना पड़ा था। 

विज्ञापन


गांव में 25 परिवारों के करीब 150 लोग रहते हैं। इनमें 26 बच्चे हैं, जो स्कूल जाना चाहते थे। लेकिन स्कूल बंद होने की वहज से वो पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। नजदीकी स्कूल करीब 7 किमी दूर है, जहां परिजन अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजने से कतराते थे।
विज्ञापन


स्कूल न जाने के कारण बच्चे पूरा दिन खेलकूद में बिताते थे। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने गश्ती के दौरान बच्चों को देखा। ग्रामीणों ने पूछने पर बताया कि वो भी चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़-लिख जाएं पर यहां कोई स्कूल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों की बात सुनकर जवानों ने बच्चों को गांव में ही शिक्षा देने योजना बनाई। फिर उन्होंने 2016 से बंद प्राथमिक स्कूल को दोबारा खुलवाया। स्कूल खुलने पर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और जवानों ने बच्चों को किताबें और यूनिफॉर्म बांटी।


अब इस स्कूल में 12वीं पास युवक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। एसपी ने बताया कि जब तक शिक्षक नहीं मिल जाते, तब तक झलमला थाने में तैनात जवान बच्चों को पढ़ाने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed