फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces arrested two Naxalites with explosive material in Sukma

CG: सुकमा में दो नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार, एक के ऊपर एक लाख का इनाम

Thu, 05 Sep 2024 06:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Sep 2024 06:57 PM IST
सार

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नक्सली के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित है। पुलिस ने उनके कब्जे से बम फटाका, टिकली फटाका व अन्य सामान बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Security forces arrested two Naxalites with explosive material in Sukma
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए एक नक्सली पर पद के अनुरूप एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। दोनों गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, डीआरजी, 165, 231 वाहिनी सीआरपीएफ की  भूमिका रही है। 

विज्ञापन


एसपी किरण चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना जगरगुण्डा से सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग के लिए ग्राम कुंदेड़, उरसांगल व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम कुन्देड़-जगरगुण्डा के बीच जंगली रास्ते में दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लुक छिप रहे थे। जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के पूछताछ करने पर अपना नाम बोगाम देवा पुत्र आयतु जाति मुरिया निवासी पटेलपारा उरसांगल थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा और सोड़ी रामा पुत्र स्व. सोड़ी लखमा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी काकड़पारा डोडीतुमनार थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने थैलों को चेक करने पर बोगाम देवा के कब्जे से कोर्डेक्स वायर लगभग एक मीटर, एक बम फटाका, एक टिकली फटाका, एक माचिस बरामद की। वहीं, सोड़ी रामा के कब्जे से एक पॉलिथीन के अंदर मे रखे हरे रंग के पॉलिथीन में बिजली वायर लगभग तीन मीटर, एक जिलेटिन रॉड, दो डेटोनेटर, दो पेंसिल सेल और दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। उपरोक्त सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर प्रतिबंधित संगठन में बोगाम देवा बैयमपल्ली आरपीसी सीएनएम कमाण्डर (इनामी एक लाख रूपये), सोड़ीरामा डोडीतुमनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना तथा बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से रखना बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed