{"_id":"66aa0d838b3c20075001a98c","slug":"secr-railway-police-launched-a-special-campaign-against-illegal-ticket-brokers-arrested-14-brokers-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"SECR: रेलवे पुलिस ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 14 दलाल को दबोचे,तीन लाख रुपये का टिकट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SECR: रेलवे पुलिस ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 14 दलाल को दबोचे,तीन लाख रुपये का टिकट जब्त
Wed, 31 Jul 2024 03:40 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:40 PM IST
सार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। आरपीएफ ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 14 दलालों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशनों में सावन महीने और त्यौहार सीजन को देखते हुए यात्रियों की भीड़ लगी है। इस बीच रायपुर, बिलासपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों में अवैध टिकट दलाली का मामला सामने आया है। इस पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। आरपीएफ ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 14 दलालों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की ओर से रेलवे आरक्षण टिकट की मांग को देखते हुए अवैध टिकट दलालों के खिलाफ एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान को गोपनीय रखते हुए तीनों मंडलों (बिलासपुर, रायपुर और नागपुर) और साथ में अपराध गुप्तचर शाखाओं को स्पेशल टास्क दिया गया। तीनों मंडलों में एक साथ अलग-अलग शहरों बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, ब्रजराजनगर, नागपुर, नैनपुर, कोरबा, भिलाई, अनुपपुर, शहडोल, अम्बिकापुर, मनेन्द्रगढ़, राजनांदगावं, डोगंरगढ़ में अवैध टिकट दलालों के खिलाफ रेड की कार्रवाई की गई।
इस दौरान 14 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इन अवैध टिकट दलालों के कब्जे से तीन लाख आठ हजार 617 रुपये मूल्य के टिकटों की जब्ती की गई है। बता दें कि अवैध टिकट दलालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा वर्ष 2024 माह जून तक कुल 144 अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 42 लाख 90 हजार 614 रुपये के मूल्य की टिकटों की जब्ती की जा चुकी है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी है ।