फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SECR News: Many trains running from Chhattisgarh will be cancelled, routes of these trains will change

SECR News: छत्तीसगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, इन ट्रेनों के बदलेंगे रूट, देखें शेड्यूल

Sat, 13 Apr 2024 06:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Apr 2024 06:15 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन की ओर से छत्तीसगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे स्टेशनों पर विकास काम के लिए इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा। इसके प्रभाव से रायपुर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
SECR News: Many trains running from Chhattisgarh will be cancelled, routes of these trains will change
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन की ओर से छत्तीसगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे स्टेशनों पर विकास काम के लिए इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा। इसके प्रभाव से रायपुर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन विकास काम के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत टिटलागढ़-सिंगापूर रोड सेक्शन में लांजीगढ़ रोड-आम्बोदला-दहीखालु रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए नॉन इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा। यह काम 15 से 24 अप्रैल तक किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये ट्रेने रहेंगे कैंसिल

  • 15 से 24 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली 08527 रायपुर-विशाखापटनम स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी
  • 15 से 24 अप्रैल तक विशाखापटनम से चलने वाली 08528 विशाखापटनम-रायपुर- स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी
  • 15 से 24 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जुनागड़ रोड़ स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी
  • 16 से 25 अप्रैल तक जुनागड़ रोड़ से चलने वाली 08276 जुनागड़ रोड़-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी 


देर से चलाने वाली ट्रेनें 

  • 15 और 18 अप्रैल को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से रवाना होगी
  • 22 अप्रैल को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से रवाना होगी

                                               
दूसरी ओर पूर्व मध्य रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा सेक्शन के मधुपुर-मथुरापुर स्टेशनों के बीच गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके प्रभाव से 12 और 19 अप्रैल को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह जंक्शन एक्सप्रेस  मधुपुर स्टेशन में ही खत्म होगी। यह गाड़ी मधुपुर और जसीडीह के बीच रद्द रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला–झारसुगुढ़ा  रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग में गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इससे 20 अप्रैल को टाटानगर से चलने वाली 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी। साथ ही 16 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस मुंबई से तीन घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं 15 अप्रैल को भुवनेश्वर से चलने वाली 112880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव-उधना जंक्शन-वसई रोड-ढिलवां होकर चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed