फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SECR: New initiative of South East Central Railway, alarm and light indicator will alert passengers

SECR: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की नई पहल, ट्रेन में आग लगने पर यात्रियों को अलार्म, लाइट इंडिकेटर करेगा सतर्क

Thu, 12 Oct 2023 07:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 12 Oct 2023 07:27 PM IST
सार

SECR: यात्रियों को अब आगजनी जैसे घटनाओं से डरने की जरूरत नहीं है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतरीन यात्रा अनुभव के लिए एसईसीआर ने सभी एसी कोच में फायर स्मोक डिटेक्शन और सप्रेशन प्रणाली से लैस कर लिया है। 

विज्ञापन
SECR: New initiative of South East Central Railway, alarm and light indicator will alert passengers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

SECR: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यात्रियों को अब आगजनी जैसे घटनाओं से डरने की जरूरत नहीं है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतरीन यात्रा अनुभव के लिए एसईसीआर ने सभी एसी कोच में फायर स्मोक डिटेक्शन और सप्रेशन प्रणाली से लैस कर लिया है। अब तक 415 एसी कोच और 50 पावर कारों को इससे लैस भी किया जा चुका है।

विज्ञापन




एसईसीआर के सभी एसी कोच में फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम के अंतर्गत लगभग 8-11 स्मोक  सेंसर लगाए गए हैं। कोच के शौचालयों के गैंगवे एरिया और कोच के अंदर कई जगहों पर लगे हैं। स्मोक डिटेक्शन एक लूप में कंट्रोल मॉड्यूल से जुड़ा होता है। आग लगने की स्थिति में यह कंट्रोल मॉड्यूल ऑडियो, विजुअल, साउंड, अलार्म बजेगी और लाइट इंडिकेटर जलेगी। पीए सिस्टम और ब्रेक का ऑटोमैटिक काम करेगा। ट्रेन को रोककर और यात्रियों को सतर्क करने में मदद करता है।
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों के पावर कार एवं पैंट्रीकार में भी एडवांस फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम के तहत एस्पीरेशन एवं हीट टाइप फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सेंसर्स, सप्रेशन आउटलेट, पीएलसी पैसेंजर अलार्म बजर आदि उपकरण लगाए गए हैं। ट्रेनों के पावर कार और पैंट्रीकार में फायर स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगने से आने वाले दिनों में ट्रेन के अंदर आग लगने से पहले ही फायर स्मोक डिटेक्शन सिस्टम से अलार्म बजने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आग पर समय रहते काबू कर लिया जाएगा। धुंआ, चिंगारी या आग का संकेत मिलते ही सिस्टम में लगे सेंसर सक्रिय हो जाएगा। अलार्म बजने के साथ ही दोनों सिलेंडर क्रियाशील होकर प्रेशर बनाने लगेंगे। कुछ देर में नाइट्रोजन और पानी का मिश्रण पाइपों में बहने लगेंगी। दबाव बढ़ते ही वाल्व खुल जाएगा और नाइट्रोजन मिश्रित पानी का बौछार शुरू हो जाएगा। इस प्रकार आग बुझाने पर काबू पा लिया जाएगा।
 
अतिरिक्त एसी कोचों में ध्रूमपान लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ध्रूमपान करने पर ट्रेनों में आगजनी की घटना होने की संभावना रहती है। अब चलती ट्रेनों में ध्रूमपान से और धुंआ उठते ही अर्लाम अर्लट कर देगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पहले पेंट्रीकार से गैस के सिलेंडर हटाया जा चुका है।

 

वर्तमान में यह फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम

  • बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 
  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 
  • संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 
  • शिवनाथ एक्सप्रेस, 
  • बिलासपुर - पटना एक्सप्रेस, 
  • बिलासपुर – पुणे एक्सप्रेस के साथ जनशताब्दी 
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 28 जोड़ी ट्रेनों के एसी कोचों में लगाया जा चुका है। 
  • बिलासपुर मंडल की 14 जोड़ी, 
  • रायपुर मंडल की 13 जोड़ी 
  • नागपुर मंडल की एक जोड़ी ट्रेनों के सभी एसी कोच, पॉवर कार एवं पेंट्रीकार में यह सिस्टम लगाया जा चुका है।इस सिस्टम के अतिरिक्त सभी पावर कार, पैंट्री कार और एसी कोचों में अग्नि शमन यंत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed