{"_id":"64e9ea990eaf6ac0bc025e12","slug":"secr-22-trains-cancelled-in-bilaspur-7-trains-restored-on-rakshabandhan-in-cg-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"SECR: बिलासपुर से होकर चलने वाली 22 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट,रक्षाबंधन पर बहाल हुईं 7 गाड़ी, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SECR: बिलासपुर से होकर चलने वाली 22 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट,रक्षाबंधन पर बहाल हुईं 7 गाड़ी, देखें लिस्ट
Sat, 26 Aug 2023 05:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 26 Aug 2023 05:38 PM IST
सार
रक्षाबंधन त्योहार को लेकर रेलवे यात्रियों के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम वाली खबर सामने आई है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से चलने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन त्योहार को लेकर रेलवे यात्रियों के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम वाली खबर सामने आई है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से चलने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ट्रेनें इस रूट पर 31 अगस्त से 8 सितंबर तक नहीं चलेंगी। इसके साथ ही कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। दूसरी ओर रक्षाबंधन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए राहत की खबर दी है। इस त्योहार के दौरान कैंसिल की गई ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया है। इस दौरान यात्रियों को 28 अगस्त से 1 सितंबर तक सुविधा दी जाएगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के शहडोल-रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेल लाइन का विद्युतीकृत के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह काम 2 से 8 सितम्बर तक चलेगा । इस काम के पूरे होते ही टेनें अपने तय समय से चलने लगेंगी। त्योहार को लेकर रेलने ने 4 दिनों के लिए 7 ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया है। बता दें कि 28 अगस्त से 31 अगस्त तक 4 ट्रेनों को और 29 अगस्त से 1 सितंबर तक 3 ट्रेनों को रिस्टोर किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
रक्षाबंधन को लेकर ये ट्रेनें बहाल
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के शहडोल-रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेल लाइन का विद्युतीकृत के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह काम 2 से 8 सितम्बर तक चलेगा । इस काम के पूरे होते ही टेनें अपने तय समय से चलने लगेंगी। त्योहार को लेकर रेलने ने 4 दिनों के लिए 7 ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया है। बता दें कि 28 अगस्त से 31 अगस्त तक 4 ट्रेनों को और 29 अगस्त से 1 सितंबर तक 3 ट्रेनों को रिस्टोर किया गया है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
- 2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
- 2 से 8 सितम्बर को शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल -बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 2 से 8 सितम्बर को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरिमिरी- चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 2 से 8 सितम्बर को चंदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड- चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 2 सितम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 5 सितम्बर को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 31 अगस्त से 7 सितम्बर को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 3 से 10 सितम्बर को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- 2 सितम्बर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 3 सितम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 6 सितम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 7 सितम्बर को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 6 सितम्बर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 7 सितम्बर को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 1 से 7 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 1 से 7 सितम्बर को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 2 से 9 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- 1 से 7 सितम्बर को भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 1 से 7 सितम्बर को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस कटनी एवं चिरिमिरी के बीच रद्द रहेगी।
- 2 से 8 सितम्बर को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस चिरिमिरी एवं कटनी के बीच रद्द रहेगी।
- परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
- 1 से 7 सितम्बर को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी –जबलपुर –नैनपुर होकर चलेगी ।
- 2 से 08 सितम्बर को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी।
रक्षाबंधन को लेकर ये ट्रेनें बहाल
- 28 से 31 अगस्त तक बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल (08740) को फिर से परिचालित किया गया है।
- 28 से 31 अगस्त तक शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (08739) को फिर से परिचालित किया गया है।
- 28 से 31 अगस्त तक रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर (08729) को फिर से परिचालित किया गया है।
- 29 अगस्त से 1 सितंबर तक डोंगरगढ़रायपुर मेमू पैसेंजर (08730) को फिर से परिचालित किया गया है।
- 28 से 31 अगस्त तक गोंदिया-वडसा मेमू पैसेंजर (08806) को फिर से परिचालित किया गया है।
- 29 अगस्त से 1 सितंबर तक वडसा-चंदाफोर्ट मेमू पैसेंजर (08808) को फिर से परिचालित किया गया है।
- 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चंदाफोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर (08805) को फिर से परिचालित किया गया है।