फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Scientific and phased remediation of dump-site is being done, it will be developed as a green area in Raipur

Raipur News: डंप-साइट का वैज्ञानिक और चरणबद्ध रिमिडिएशन किया जा रहा, हरित क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसित

Thu, 18 Dec 2025 04:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 18 Dec 2025 04:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने गुरुवार सुबह रायपुर स्थित सरोना डंप-साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा निपटान और बायो-रिमिडिएशन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन
Scientific and phased remediation of dump-site is being done, it will be developed as a green area in Raipur
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरोना डंप-साइट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने गुरुवार सुबह रायपुर स्थित सरोना डंप-साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा निपटान और बायो-रिमिडिएशन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसी को 31 मार्च 2026 तक काम हर हाल में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने एजेंसी को मशीनरी और मानव संसाधन बढ़ाकर काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव बसवराजु एस., महापौर मीनल चौबे, निगम आयुक्त विश्वदीप और सूडा के सीईओ शशांक पाण्डेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लाइव फीड से होगी निगरानी
अरुण साव ने बायो-रिमिडिएशन कार्य की निगरानी के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार करने और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उप मुख्यमंत्री कार्यालय, महापौर, राज्य शासन और सूडा को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की निगरानी लाइव फीड के माध्यम से स्वयं भी की जाएगी। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन साइट पर भौतिक प्रगति की समीक्षा करने तथा ड्रोन और लाइव फीड से निरंतर मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरित क्षेत्र के रूप में विकसित होगा डंप-साइट
निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरोना डंप-साइट का वैज्ञानिक और चरणबद्ध रिमिडिएशन कर इसे पूरी तरह कचरा मुक्त किया जाएगा। इसके बाद इस क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो रायपुरवासियों के लिए एक मॉडल साइट बनेगी। इससे स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी और राजधानी रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मदद मिलेगी।

वर्षों पुराने कचरे का हो रहा वैज्ञानिक प्रसंस्करण
करीब 28 एकड़ में फैला सरोना डंप-साइट पिछले 20 वर्षों से शहर के कचरे का केंद्र रहा है, जिससे भूजल प्रदूषण, दुर्गंध और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। रायपुर नगर निगम द्वारा यहां जमा लगभग साढ़े चार लाख टन अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण की कार्ययोजना बनाई गई है। अब तक लगभग 4 लाख 30 हजार टन कचरे का बायो-रिमिडिएशन किया जा चुका है और जमीन को पुनः उपयोग योग्य बनाया गया है।


बायो-रिमिडिएशन प्रक्रिया से आरडीएफ, इनर्ट और बायो-सॉयल जैसे उपयोगी उत्पाद भी प्राप्त किए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिल रहा है। यह परियोजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में लेगेसी वेस्ट डंप-साइट्स के रिमिडिएशन के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed