{"_id":"6aec5db220828e18750b2e77","slug":"save-democracy-end-anarchy-rally-in-raipur-cm-sai-says-congress-practices-double-faced-politics-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली: सीएम साय बोले- कांग्रेस की दोगली राजनीति, भटक रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली: सीएम साय बोले- कांग्रेस की दोगली राजनीति, भटक रहे युवा
Thu, 05 Nov 2026 04:12 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:12 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भाजपा की और से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महारैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की दोगली राजनीति की वजह से युवा भटक रहे हैं। यह रैली नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगी से घड़ी चौक रायपुर तक रैली निकली गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भाजपा की और से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महारैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की दोगली राजनीति की वजह से युवा भटक रहे हैं। यह रैली नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगी से घड़ी चौक रायपुर तक रैली निकली गई। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने रैली में हुंकार भरी।
विज्ञापन
बैलेट पेपर से चुनाव फिर भी कांग्रेस को मिली हार
मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को वहां भी हार का सामना करना पड़ा, जबकि चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बैलेट पेपर से चुनाव हुआ, तब कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा किस पर फोड़ेगी?
विज्ञापन
क्या है इस अभियान का उद्देश्य
सीएम साय ने कहा कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंच रही है। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी को मजबूत करना है। देशभर में बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सीएम साय ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
कांग्रेस की दोगली राजनीति
उन्होंने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की सराहना होती है। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन ने देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की यह दोगली नीति है कि चुनाव जीतने पर सब कुछ सही होता है, लेकिन हारने के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष दिया जाता है।
महारैली में शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंत्री टंक राम वर्मा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महापौर मीनल चौबे सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में रायपुर पहुंचे।