फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Saugat-e-Modi' program in Raipur tomorrow; National President of BJP Minority Front will attend

CG News: रायपुर में कल 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम; भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल

Thu, 27 Mar 2025 06:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 27 Mar 2025 06:47 PM IST
सार

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में 28 मार्च को 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी होंगे।

विज्ञापन
'Saugat-e-Modi' program in Raipur tomorrow; National President of BJP Minority Front will attend
रायपुर में कल 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में 28 मार्च को 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी होंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के गरीब परिवार के लोगों को सामग्री किट का वितरण किया जाना है। रमजान मुबारक महीने में पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम 28 मार्च को रखा गया है, जिसमें दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) रायपुर, 4 बजे वक्फ बोर्ड कार्यालय (रायपुर) में सामग्री किट का वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ इफ्तार कार्यक्रम बैजनाथ पारा में आयोजित किया गया है। अहमद ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अल्पसंख्यक समाज के लोगों से इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी 28 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे रायपुर पहुंचेंगे, जहां भाजपा और मोर्चा के पदाधिकारी भेंटकर उनका स्वागत करेंगे। वहां से दोपहर दो बजे भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर ढाई से शाम चार बजे तक एकात्म परिसर और वक्फ बोर्ड कार्यालय में 'सौगात-ए-मोदी" कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद मुस्लिमों को सामग्री किट वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा सिद्धकी , सह प्रभारी आरिफ खान, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक मोर्चा पदाधिकारियों के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed