{"_id":"66f971ae4b768290260f1e92","slug":"sarpanch-husband-assaulted-secretary-over-money-transaction-in-raigarh-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: पैसे के लेनदेन को लेकर सरपंच पति ने सचिव के साथ की मारपीट, शिकायत के बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: पैसे के लेनदेन को लेकर सरपंच पति ने सचिव के साथ की मारपीट, शिकायत के बाद केस दर्ज
Sun, 29 Sep 2024 08:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पैसे के लेनदेन को लेकर सरपंच पति ने सचिव के साथ मारपीट कर दी। सचिव की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खुरूसलेंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम समकेरा निवासी रामफल राठिया ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत खुरूसलेंगा के सचिव हैं। पीड़ित ने बताया कि 25 सितंबर की दोपहर करीबन साढ़े 3.30 बजे पंचायत भवन खुरूसलेंगा में मतदाता सूची का काम कर रहा था, उसी दरम्यान सरपंच पति जगन्नाथ राठिया पंच और उपसरपंच के साथ पंचायत भवन पास आये और प्राइमरी स्कूल अहाता निर्माण कार्य को दरवाजा लगाकर पूर्ण कर चुका हूं मेरा चेक बना दो बोला गया।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित पंचायत सचिव ने उनसे कहा कि उक्त राशि का उसने ढाई वर्ष पहले ही भुगतान कर चुका है और किस मद से उन्हें पैसा देगा। इतने में जगन्नाथ राठिया गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां रखे प्लास्टिक की कुर्सी से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे पीड़ित पंचायत सचिव के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पीड़ित पंचायत सचिव ने सरपंच पति के खिलाफ तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2),115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन