{"_id":"68219602a97483ba0a0501e4","slug":"sand-mafia-ran-tractor-over-constable-and-died-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रेत माफिया ने आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रेत माफिया ने आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Mon, 12 May 2025 12:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 12 May 2025 12:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में अवैध रेत उत्खनन कर रहे माफियाओं ने एक आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाके दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज में बीते मध्य रात्रि सनवाल थाना अंतर्गत ग्राम लिबरा में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान ट्रैक्टर चढ़ा देने से आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सनवाल थाना प्रभारी के द्वारा रामानुजगंज 100 बिस्तर वाले अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 11 के करीब ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई करने वन विभाग की टीम के साथ सनवाल थाना के चार आरक्षक मौके पर गए। जहां जब्ती पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई करने के बाद आगे बढ़े थे। लिबरा कन्हर नदी से अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर देख कर भागने लगे।
विज्ञापन
आरक्षक शिवबचन सिंह उम्र 43 वर्ष के द्वारा रोकने की कोशिश की गई। परंतु जोरदार टक्कर ट्रैक्टर का मारते हुए आगे बढ़ गई। जिससे शिवबचन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर सनवाल थाना प्रभारी दिव्याकांत पांडे मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा आरक्षक को इलाज के लिए रामानुजगंज से बिस्तर अस्पताल लाया जाता। परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सनवाल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ चार आरक्षक रात्रि 11 के करीब कुसफर गए थे। जहां अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई। जिसके बाद हाथी, अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर जब आगे गए तो लिबरा में अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर टीम को देखकर भागने लगी। इसी दौरान आरक्षक के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। परंतु ट्रैक्टर न रोककर आरक्षक को टक्कर मार दी गई। जिसके बाद रामानुजगंज इलाज के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई।