{"_id":"68cd69443475e9db5b087d03","slug":"sam-pitroda-should-go-and-settle-in-pakistan-said-raipur-cg-mp-brijmohan-agrwal-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सैम पित्रोदा का घर है पाकिस्तान': बृजमोहन बोले- राहुल गांधी के जेन जेड के आह्वान को युवाओं ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सैम पित्रोदा का घर है पाकिस्तान': बृजमोहन बोले- राहुल गांधी के जेन जेड के आह्वान को युवाओं ने नकारा
Fri, 19 Sep 2025 08:02 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:02 PM IST
सार
Brijmohan Agrwal on Rahul Gandhi and Sam Pitroda: छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सैम पित्रोदा, सांसद राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा को अब पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए। तंज कसते हुए कहा कि उनका घर पाकिस्तान है। दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में राहुल गांधी के जेन ज़ेड के आह्वान को राष्ट्रभक्त युवाओं ने पूरी तरह से नकार दिया है।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी जब कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीतते हैं तो यह उनके लिए वोट चोरी नहीं होता, लेकिन देश में जहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन तले भाजपा को जीत मिलती है, तो ठीक उसके बाद ही राहुल गांधी वोट चोरी का अपना शिगूफा लेकर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का बेबुनियाद आरोप लगाने लगते हैं। समूचा देश प्रधानमंत्री के सशक्त और कुशल नेतृत्व से खुश होकर जगह, जगह भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को अपना समर्थन देते हुए जिता रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव परिणाम इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
'राहुल गांधी के झांसे में नहीं आयेगी युवा पीढ़ि'
उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी राष्ट्रभक्त है और वो राहुल गांधी के झांसे में आकर कभी भी बांग्लादेश और नेपाल के युवाओं की तरह सड़क पर नहीं उतरेगी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार सैम पित्रोदा विदेशी मानसिकता की एक ग़ुलामी सोच है। उन्हें कभी भी देश से प्यार नहीं हो सकता इसलिए ही उनको पाकिस्तान और बांग्लादेश उनका दूसरा घर लगते हैं लिहाज़ा सैम पित्रोदा को पाकिस्तान में ही जाकर बस जाना चाहिए। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद सहित चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।